राजनगर: बाइक लूट के दौरान बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की
मधुबनी जिला के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बलाट समीप बेखौफ अपराधियों ने बाइक लूट के दौरान जय राम मंडल उर्फ जय सिंह साक्षी को गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना मंगलवार सुबह लगभग 8:30 बजे से 9:00 के बीच हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जय राम मंडल मधुबनी पोस्ट ऑफिस समीप साइबर कैफे में नौकरी करते थे।वहीं पर ड्यूटी पर जा रहे थे,इसी बीच अपराधियों ने घटना की है।