हरदा: 23 जनवरी को आदर्श कॉलेज में लगेगा 2 दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, महिलाओं के लिए रहेगा नि:शुल्क
Harda, Harda | Jan 22, 2025 आज 22 जनवरी शाम 5 बजे आरटीओ राकेश अहाके ने बताया कि शिविर में महिला आवेदकों को मध्य प्रदेश सरकार की योजना के तहत निशुल्क लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिए जाएंगे, जबकि पुरुष आवेदकों को निर्धारित सरकारी शुल्क जमा करना होगा। 18 वर्ष से ज्यादा आयु के सभी नागरिक इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं।