बेमेतरा: बेमेतरा के माता भद्रकाली तालाब में सहयोग यूथ संस्था ने चलाया पौधारोपण अभियान, छायादार और फलदार पौधे रोपे
रविवार को सुबह 7:30 बजे बेमेतरा के माता भद्रकाली तालाब में सहयोग यूथ संस्था के सदस्यों ने पौधारोपण अभियान चलाया है।जहां छायादार एवं फलदार पौधे रोपे गए हैं। वहीं पौधों के संरक्षण के प्रति शपथ लिया है। गौरतलब है कि नगर के सहयोग यूथ संस्था के द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण अभियान चलाए जा रहे हैं ।जिससे नगर स्वच्छ एवं सुंदर हो सके।