बिंद: लोदीपुर गांव में चोरों ने एक ही रात में पांच घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया, लाखों रुपये की चोरी
Bind, Nalanda | Apr 27, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में शनिवार कि रात चोरों ने एकसाथ पांच घरों को निशाना बनाया। चोरों ने बारी बारी से पांच घरों से 70 लाख रूपए से अधिक कि संपत्ति चोरी कर लिया। चोरों ने किसी के घर कि खिड़की का रड काटकर तो किसी के घर का ताला तोड़कर घटना का अंजाम दिया है। बदमाशों ने जिन पांच घरों को अपना निशाना बनाया है। इसमें अधिकांश घरों में ताला लगा हुआ था।