बिंद: बिंद गांव में पुराने विवाद को लेकर मारपीट, चार लोग घायल
Bind, Nalanda | Apr 26, 2025 बिंद थाना क्षेत्र के बिंद गांव में पूर्व के विवाद को लेकर पक्षों के बीच लाठी डंडे से जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की तरफ से चार लोग जख्मी हो गए। जख्मी की पहचान बिंद गांव निवासी छोटे यादव का पुत्र विपिन कुमार, मुकेश कुमार व मुकेश की पत्नी रुतमा देवी है। वहीं दूसरे पक्ष से इंद्रदेव यादव का पुत्र कुंदन कुमार के रूप में की गई है।