शाहबाद: केलवाड़ा कस्बे क्षेत्र की नदी में डूबने से वृद्ध की मौत, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
Shahbad, Baran | Aug 20, 2024 केलवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नदी में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई। थाना अधिकारी मानसिंह मीणा ने बताया कि बिलासी नदी में डूबने से हाटरी निवासी कामजी भील की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है। व सीएचसी लाकर पोस्टमार्टम करा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। आंगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।