मंदसौर: जिला अस्पताल में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का किया गया शुभारंभ, सांसद व राज्यसभा सांसद मौके पर रहे मौजूद
मंदसौर जिले में आज से तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें 0 से 5 साल तक के 58 हजार बच्चों को जिले में पोलियो की खुराक पिलाई जाने का लक्ष्य रखा गया है। सुबह जिला अस्पताल में पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सांसद सुधिर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, आदि उपस्थित थे।