बमीठा थाना क्षेत्र के पहरा में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की खेती का खुलासा किया है। पुलिस टीम ने दबिश देकर गेहूं की फसल के बीच छिपाकर उगाए गए करीब एक बीघा खेत से 483 गांजे के पौधे बरामद किए। मौके से आरोपी बेटू कुशवाहा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।