हिलसा: बाजितपुर गांव के समीप लोकाइन नदी में नहाने के दौरान तेज धार में लापता हुआ युवक, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग
Hilsa, Nalanda | Aug 5, 2024 हिलसा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चिकसौरा पंचायत के वाजितपुर गांव के समीप लोकाइन नदी में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान एक युवक नदी की तेज धार में लापता हो गया। लापता युवक की पहचान पटना जिला के फतुहा प्रखंड अंतर्गत शंभूपुर जफराबाद निवासी विद्यानंद पासवान पुत्र शुभम कुमार के रूप में किया गया है।