बांसी तहसील क्षेत्र के मिथुन ब्लाक अंतर्गत ग्राम कड़ी में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गठित संकुल संघ के सदस्यों के साथ मंगलवार शाम लगभग 5 बजे मंडलायुक्त बस्ती की पत्नी श्रीमती निशा सिंह तथा डीएम सिद्धार्थनगर की पत्नी ने महिलाओं संग बैठक की तथा आवश्यक जानकारी दी। समापन उपायुक्त श्रम रोजगार संदीप कुमार ने किया।