जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी के पास नाले के बगल शीशम के पेड़ से युवक का शव फंदे से लटकता मिलने के मामले में परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर 28 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। उनका आरोप था कि युवक की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया गया है।