बुधवार शाम 6:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार खातेगांव के राम मंदिर के पास रहने वाली फरियादियां ने रिपोर्ट किया कि आरोपी गणेश पिता झब्बूलाल प्रजापति ने घर के अंदर घुसकर शराब पीने के लिए अड़ीबाजी कर पैसे मांगे एवं मारपीट व गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी की रिपोर्ट पर से आरोपी के विरूद्ध थाना खातेगांव पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया