जलालगढ़: शिक्षक की बेटी ने राज्य में 10वां स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया
जलालगढ़ प्रखंड के संतोषनगर वार्ड संख्या 8 निवासी एवं मध्य विद्यालय हरिश्चंद्रपुर के शिक्षक नंदन कुमार की पुत्री निखिल कुमारी ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर 10वां स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।