कांकेर: देवपुर पखांजुर में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मर्ग किया कायम
Kanker, Kanker | Oct 7, 2024 मामला कांकेर जिले के देवपुर पखांजुर का है जहाँ पखांजुर पुलिस ने सोमवार की शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया की देवपुर पखांजुर निवासी सुजीत विश्वास ने थाना पहुंचकर सूचना दिया कि रविवार की रात लगभग 10 बजे आश्रम परिशर में प्रमिला विश्वास ने किसी अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। प्रार्थी की सूचना पर पखांजुर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।