निचलौल, में विद्युत विभाग में कथित लूट व घोर भ्रष्टाचार के विरोध में संयुक्त व्यापारी मोर्चा के अध्यक्ष पशुपतिनाथ गुप्त के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम संयोजक चंद्रेश शास्त्री रहे। धरने से प्रभावित होकर जेई व तहसीलदार निचलौल मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर मांगें शीघ्र पूरी करने का आश्वासन दिया