अरवल: समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी के द्वारा लोकसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद पत्रकारों को दी गयी जानकारी
Arwal, Arwal | Mar 16, 2024 लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही समाहरणालय सभा कक्ष में जिला पदाधिकारी, सह निर्वाचन पदाधिकारी वर्षा सिंह के द्वारा पत्रकारों को जानकारी दी, इस मौके पर कई दिशा निर्देश दिए। जिले में आचार संहिता लागू होते हैं 144 धारा लागू कर दी गई है। किसी भी प्रकार के सभा जुलूस, धरना या प्रदर्शन तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग बिना सक्षम पदाधिकारी की अनुमति के आयोजित नहीं की जाएगी। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने बताया कि रामनवमी जुलूस और इफ्तार पार्टी के लिए जिला प्रशासन से परमिशन लेनी होगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया अकाउंट पर पुलिस की पहली नजर रहेगी गड़बड़ी करने पर उसके खिलाफ करवाए भी की जाएगी।