गिद्धौरा गांव के बहियार में प्रतिबंध के बावजूद किसान खेतों में धान फसल की पराली जला रहे हैं। इससे न कि पर्यावरण दूषित हो रहा है बल्कि खेतों की मिट्टी भी खराब हो रही है। शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे कई किसान अपने खेतों में धान की पराली को खुलेआम जलाते रहे। शिकायत पर प्रखंड के बीएओ संकेत तिवारी ने बताया कि जांच की जाएगी और दोषी किसान पर कार्रवाई की जाएगी।