गाजीपुर जिला न्यायालय परिसर से राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि 14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में करीब 1 लाख 25 हजार वादों के निस्तारण का लक्ष्य रखा गया है।