धनौरा: गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटा, तीन यात्री हुए घायल
आपको बता दे कि रविवार सुबह गजरौला चौपला पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई, ई रिक्शा में सवार सोनू, धर्मपाल, राजू बुरी तरह घायल हो गए, मौके से गुजर रहे लोगों ने इस घटनाक्रम का वीडियो बनाकर वायरल किया। सूचना पर जुटी लोगों की भीड़ ने घायलों को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।