शामली: जलालाबाद क्षेत्र में कमेटी के नाम पर दर्जनों महिलाओं से करीब 1 करोड़ की ठगी, पीड़ित महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची
Shamli, Shamli | Feb 5, 2026 गुरूवार की दोपहर करीब 1 बजे थानाभवन थाना क्षेत्र के कस्बा जलालाबाद निवासी करीब एक दर्जन महिलाएं एसपी कार्यालय पर पहुंची। महिलाओं ने बताया कि शबाना नाम की महिला ने पहले स्थानीय लोगों पर अपना विश्वास जमाया और बाद में कमैटी के नाम पर दर्जनों महिलाओं से कथित तौर पर करीब 1 करोड रूपए की रकम ठगकर फरार हो गई। एसपी से प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है।