रंगों का महापर्व होली पूरे देश के साथ-साथ सागर जिले के गढ़ाकोटा में भी बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। नगर में होली का उत्साह उस समय और भी बढ़ गया जब नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी बच्चों के बीच पहुँचे और उनके साथ जमकर गुलाल उड़ाया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोज तिवारी अक्सर विभिन्न अवसरों पर बच्चों के साथ समय बिताते नजर आते हैं