चित्तौड़गढ़ के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव गोपाल नगर में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बस्ती से चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नर्सरी के प्लांट में जा घुसी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति में थी और फिल्मी अंदाज में जा टकराई।