नगर नौसा: हिलसा अनुमंडल में अग्निशमन कर्मियों ने मॉक ड्रिल के माध्यम से लोगों को किया जागरूक
शनिवार की दोपहर 12:00 बजे हिलसा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अग्निशमन कर्मियों के द्वारा मॉक ड्रिल के माध्यम से आग लगने पर मकान में फंसे व्यक्ति को कैसे सुरक्षित नीचे उतर जाए जिसका अभ्यास कर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आग से बचाव के लिए विभिन्न उपायों का प्रदर्शन मॉक ड्रिल के माध्यम से किया गया।