बड़हरा कोठी प्रखंड अंतर्गत दिबराधानी पंचायत के वार्ड संख्या 9 में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक दंपति समेत उनका 17 वर्षीय पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को ग्रामीणों व परिजनों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरा कोठी लाया गया।