रमकंडा–भंडरिया मुख्य मार्ग पर सेमरटाड के समीप हुई सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में रंका थाना क्षेत्र के तमगेखुर्द गांव निवासी हरिदेव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें 108 एम्बुलेंस के सहारे रमकंडा प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रंका रेफर कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना ओवरटेक क