जनपद बिजनौर के जलालपुर निवासी चांदनी ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे रजपुरा थाने में पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनके पति कावेंद्र सिंह 2018 से 2021 तक डायल 112 पर तैनात रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान ड्यूटी के समय परिचय में आई कस्बा गवां निवासी महिला ने पहले विश्वास में लेकर पारिवारिक कार्यक्रमों में आना-जाना शुरू किया।