खरगोन में पति-पत्नी के बीच विवाद में पति ने फांसी लगाकर जान दी। इसके बाद पत्नी इस सदमे को नहीं सह पाई। वह भी पेड़ से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की 2 माह की एक बेटी जाह्नवी है। जैतापुर पुलिस चौकी क्षेत्र के काजलपुरा के पास रहने वाले 20 वर्षीय गोविंद जमरा की मौत होगी। पत्नी शीतल उर्फ सीताबाई (19) से किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ।