मधुपुर नगर के बावनबीघा स्थित राम कृष्ण विवेकानंद मिशन द्वारा रविवार करीब 12 बजे गरीबों के बीच गर्म कपड़ों का वितरण किया गया। क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए मिशन की ओर से गरीब बच्चों, बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों के लिए यह सेवा कार्य चलाया गया। गर्म कपड़े प्राप्त कर लाभुकों के चेहरे पर राहत और खुशी साफ दिखी। कार्यक्रम में स्वामी सुप्रमानंद की विशेष उपस्थित