कोडरमा: नवरात्र पर सेवा भारती द्वारा सीताराम ठाकुरबाड़ी भालोटिया मोहल्ला में 91 कन्याओं का पूजन किया गया
नवरात्रि के पावन अवसर पर सेवा भारती, सेवा कोडरमा के तत्वावधान में सीताराम ठाकुरबाड़ी, भालोठिया मोहल्ला, झुमरी तिलैया मंदिर परिसर में भव्य कन्या पूजन उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 91 कन्याओं का विधिवत पूजन कर आरती उतारी गई। पूजन के पश्चात सभी कन्याओं को प्रसाद स्वरूप पुड़ी, सब्जी, खीर और मिष्ठान वितरित किया गया।