गन्नौर: गन्नौर के गांव खेत में बने कमरे के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी ,मामला दर्ज
Ganaur, Sonipat | Mar 14, 2024 गन्नौर । गांव ललेहडी खुर्द में खेत में बने कमरे के बाहर खड़ी करके अंदर गए युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गई । मोटरसाइकिल चोरी के मामले में युवक ने बड़ी औद्योगिक का क्षेत्र थाना पुलिस में चोरी का मामला दर्ज करवाया । पुलिस को दी शिकायत में कुलदीप गांव ललेहडी खुर्द ने बताया कि 10 मार्च को वह अपनी मोटरसाइकिल को लेकर किसी काम से अपने खेत ललेहडी खुर्द गया हुआ था ।