गोड्डा: सब्जी मंडी में मोबाइल चोरी के दौरान बालक पकड़ा गया, नगर थाना कर रहा है पूछताछ
Godda, Godda | Apr 23, 2025 बुधवार की शाम नगर थाना क्षेत्र के सब्जी मंडी में एक व्यक्ति के पॉकेट से मोबाइल चोरी करने के दौरान एक बालक पकड़ा गया। बाद में उसे नगर थाना पहुँचाया गया। बालक ने बताया कि वो अपने नानी घर आया है है और सब्जी लेने मंडी आया था। एक मोबाइल गिरा हुआ था। जब वो उसे उठाया तो लोगों ने पकड़ लिया। हालांकि वो ननिहाल का पता नही बताया। पुलिस जाँच कर रही है।