चम्पावत: जिला पंचायत चुनाव में 15 महिला उम्मीदवार, जिनके पास एमबीए, एमसीए, बीटेक और पीजी की डिग्री है, मैदान में
जिले की 15 सीटों में शिक्षित ही नहीं बल्कि उच्च शिक्षा प्राप्त महिलाएं दावेदारी कर रही हैं। जिसमें अनीता महर बीटेक कर चुकी हैं और चुनावी मैदान में हैं। इसी तरह ममता पत्नी कमल किशोर के पास एमबीए एमसीए की डिग्री है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएट महिलाओं में किरन देवी,निर्मला महराना, सुष्मिता फर्त्याल, आशा अधिकारी बबीता देवी, मनीषा कालाकोटी, पूजा भट्ट, सुनीता जोशी हैं।