बड़हिया थाना की पुलिस ने लाल वारंटी को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 1:30 बजे उसे बड़हिया थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है. पुलिस के मुताबिक बड़हिया निवासी बाल्मीकि पंडित के पुत्र लाल वारंटी रिंकू पंडित उर्फ विकास झा को गिरफ्तार किया गया.जो लंबे समय से फरार चल रहा था. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए वारंटी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.