माहे रमजान को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है जहां सहरसा बस्ती मस्जिद के इमाम मो सोहराब नदवी के अनुसार इस वर्ष माहे रमजान की शुरुआत 19 फरवरी से होने की संभावना है, जबकि 18 फरवरी की रात से तरावी की नमाज शुरू की जाएगी. इमाम मोहम्मद सोहराब नदवी ने बताया कि रमजान इस्लाम का सबसे मुकद्दस और पाक महीना माना जाता है यह महीना रहमत, बरकत और मगफिरत का पैगाम लेकर आता है