वैर: सीता के पहाड़ में अवैध खनन के मामले में पुलिस ने चार जनों को किया गिरफ्तार, 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Weir, Bharatpur | Jul 30, 2025 मंगलवार रात्रि 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सीता के पास पहाड़ में अवैध खनन को लेकर हुए बवाल में कट्टा लहराने के मामले में पुलिस ने 10 जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया। जिसके बाद चार आरोपी विज्जो उर्फ विजय सिंह,चंचल ,सोहन सिंह व सुमरन को गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ जारी है वहीं एक अन्य आरोपी रोहतास गुर्जर बोलेरो गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।