करनाल: नई पुलिस लाइन में सीएम ने की घोषणा- 4 जिलों में हर महीने बिजली बिल की होगी शुरुआत, 15 मंडियों में खुलेगी अटल कैंटीन
Karnal, Karnal | Jan 26, 2024 मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि गरीबों, किसानों को सस्ती दरों पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाने के लिए प्रदेश की 25 मंडियों में अटल कैंटीन चलाई जा रही हैं, जो 5 महीने के लिए संचालित की जाती हैं। अब 1 फरवरी, 2024 से 15 और मंडियों में अटल कैंटीन खोली जाएंगी और सभी 40 मंडियों में यह कैंटीन अब 5 माह की बजाय सालभर चला करेंगी।