शुक्रवार को जनपद में पूरी हकीकत के साथ अलविदा की नमाज अदा की गई। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा वहीं शहर के काजीपुरा स्थित शिया जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज के दौरान शिया समुदाय ने यौमे कुदस मनाया। नमाज के बाद बैतूल मुकद्दस की आजादी को लेकर दुआ की गई। शिया मौलाना ने बताया कि मुसलमानो का पहला क़िब्ला बैतुल मुकद्दस है।