भरथना: भरथना के बाहरपुर से बाबा साहब के चित्र पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने का मामला, एडीजी-डीआईजी ने लिया संज्ञान
भरथना क्षेत्र में एक फेसबुक अकाउंट से संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो राष्ट्रवादी हिंदू नाम के अकाउंट से साझा किया गया, जिसमें भरथना थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव के एक युवक का जिक्र भी किया गया है।