नगर पालिका में अधिशासी अधिकारी के पद पर मुकेश मोहिल ने पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने नगरपालिका के सभी कर्मचारियों से मुलाकात की और नगर के विभिन्न विकास कार्यों की जानकारी ली। मुकेश मोहिल के पदभार ग्रहण करने पर रेगर समाज समेत विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया।