बैतूल में शुक्रवार का दिन भावुक माहौल के बीच बीता, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक हेमंत खंडेलवाल की बेटी दिवंगत सुश्री सुरभि खंडेलवाल को श्रद्धांजलि देने पूरे दिन जनप्रतिनिधियों, मंत्रियों और गणमान्य नागरिकों का तांता लगा रहा। प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं ने खंडेलवाल निवास पहुंचकर दिवंगत सुरभि खंडेलवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की