जलालाबाद: गांव जाटव गौटिया में जानवर चरा रहे युवक को दबंगों ने बनाया बंधक, छुड़ाने गए ग्रामीणों के साथ की मारपीट
शाहजहांपुर जनपद के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र के गांव जाटव गोटिया निवासी रामकिशन ने थाने में तहरीर देकर बताया कि बीते दिन अपने गाँव के पास में ही खेत में अपने बैल को चरा रहा था।उसी दौरान वहीं के एक खेत के मालिक भल्लू राठौर,अरुण कश्यप व् सुमित व् दो लोग अज्ञात निवासी हथौड़ा उसे बंधक बना लिया और छुड़ाने गए परिजनों से मारपीट की।