शाहबाद: नरवाइयों में लगी आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
Shahbad, Baran | Mar 29, 2026 जानकारी रविवार सुबह 8 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र के बमनगंवा गांव के तिलगंवा रोड पर शनिवार को देर रात खेतों में पड़ी नरवाइयों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के किसानों और ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पानी तथा मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।