झंडूता: झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत पनौल-जेजवीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर निर्माणाधीन प्रदेश का सबसे बड़ा स्टील सस्पेंशन ब्रिज
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत पनौल-जेजवीं मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड पर निर्माणाधीन प्रदेश के सबसे बड़े स्टील सस्पेंशन ब्रिज नंद-नगरांव का काम जल्द पूरा होगा। 387 मीटर लंबे इस पुल के दोनों छोर आपस में मिल गए हैं। बुधवार को झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने इस पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह पुल तकनीकी कौशल की अद्भुत मिसाल है।