झंडूता: बैरी दड़ोला के पास मोटरसाइकिल स्किड होने से व्यक्ति घायल हुआ
मोटरसाइकिल स्किड होने से व्यक्ति घायल हो गया यह हादसा बैरी दड़ोला के पास मोटरसाइकिल फिसलने से कुलदीप सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी गांव बल्हसीना, घायल हो गए। उन्हें कंधे व शरीर पर चोटें आई हैं। फिलहाल वे एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन हैं और उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है। पुलिस थाना झंडूता मामले की जांच कर रहा है।