झंडूता: झंडूता-सुनहानी मार्ग पर चलती कार में लगी आग, सवार बाल-बाल बचे
झंडूता-सुनहानी मार्ग पर मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तुंगड़ी के पास एक चलती आल्टो कार में अचानक आग लग गई। हादसे के समय कार में सवार सभी लोग समय रहते बाहर निकल गए और उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचा ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। कार झंडूता से सुनहानी की ओर जा रही थी कि अचानक तुंगड़ी के समीप उसमें आग लग गई।