खरगोन में बंजारा समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री संत सेवालालजी महाराज का 286वां जन्मोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर शनिवार को वाहन में संत के चित्र व बग्घी में संतों को विराजित कर समाजजन ने शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा अनाज मंडी से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए वापस मंडी परिसर पहुंची।