जयपुर साउथ पुलिस ने अंतरराज्यीय शातिर नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 25 लाख रुपए की नकदी और ज्वेलरी के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।विधायकपुरी थाना पुलिस, साइबर सेल जयपुर साउथ और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई करते हुए दिल्ली और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया। वही डीसीपी साउथ राजऋषि राज ने प्रेस वार्ता आयोजित कर मामले का खुलासा किया।