बदेरा थाने में झूठा बयान न देने पर किसान से मारपीट, पैर टूटा, टीआई व पुलिसकर्मियों पर आरोप, घायल किसान सतना रेफर
भदनपुर के किसान मुकेश साकेत ने 2 मजदूरो की 3000 मजदूरी दिया था जिन्हें लुटेरे लूटकर फरार हो गए थे । बदेरा पुलिस थाने बुलाकर किसान मुकेश से 20 हजार मजदूरी देने का बयान लेना चाह रही थी । जब मुकेश ने झूठा बयान देने से मना किया तो पुलिस कर्मियों ने जमकर मारपीट कर दी, जिससे उसका एक पैर टूट गया । गुरुवार शाम 4 बजे घायल मुकेश को मैहर से सतना रेफर कर दिया है ।