श्रीगंगानगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त पीएम-किसान उत्सव दिवस पर जारी की गई। देशभर के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में करीब 18,650 करोड़ रुपये डीबीटी से हस्तांतरित किए गए। शुक्रवार शाम 6:00बजे जिला कलक्टर डॉ. मंजू के निर्देशन में कृषि विज्ञान केन्द्र पदमपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ,जिसमें किसानों ने लाइव प्रसारण देखा।