लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की एलआरपी पुलिस चौकी अंतर्गत पटेल नगर स्थित भारत गैस एजेंसी पर शुक्रवार को एलपीजी सिलेंडर को लेकर जमकर हंगामा हो गया। गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिलने से नाराजगी बढ़ गई और लोगों ने मौके पर ही विरोध जताना शुरू कर दिया।